बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शेयर किया अपना राखी सेलिब्रेशन प्लान – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

त्यौहार कोई भी हो बॉलीवुड फैन्स को अपने चहेतों सितारों की तस्वीरों और सेलिब्रेशन स्टोरी का इंतजार तो रहता ही है। रक्षाबंधन के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने सेलिब्रेशन प्लान को शेयर किया।  

रक्षाबंधन पर नेहा धूपिया के घर होंगे दो सेलिब्रेशन 
इस बार का रक्षाबंधन नेहा धूपिया की फैमिली के लिए खास होने वाला है। नेहा ने बताया कि इस साल राखी के त्यौहार पर उनके घर में दो सेलिब्रेशन होंगे। पहला उनके दोनों बच्चों के लिए घर पर ही एक छोटा सा सेलिब्रेशन होगा। और दूसरा जश्न वीकेंड में पूरे परिवार और उनके भाई हरदीप के साथ थोड़ा मनाया जाएगा। 

नेहा ने वीकेंड सेलिब्रेशन की वजह बताते हुए कहा, ‘क्योंकि इस साल लगभग सभी त्योहार वीक डेज में ही आ रहे हैं। और वीक डेज में मेरे भाई काम पर होते हैं इसलिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन हम लोगों ने वीकेंड में मनाने का फैसला किया है। इसलिए राखी का बड़ा सेलिब्रेशन सभी भाईयों के साथ वीकेंड पर होगा।‘

गुरिक और मेहर की पहली राखी 
41 साल की एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने राखी पर अपने स्पेशल सेलिब्रेशन को लेकर कहा, ‘यह गुरिक की पहली राखी है और यह दोनों तरीकों से की जाएगी। मेहर (उनकी बेटी) गुरिक को राखी बांधेगी और गुरिक भी मेहर को राखी बांधेगा। इस त्योहार को लेकर दोनों अपने-अपने स्कूल में छोटे-छोटे कार्यक्रमों में शामिल भी हैं। मेहर ने कुछ DIY के जरिए खूबसूरत राखी का मटीरियल तैयार किया है जिसे वह घर भी लाई हैं, और वह इसे लेकर बहुत उत्साहित है। सेलिब्रेशन में आगे क्या होगा इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, एक दूसरे को राखी बांधने अलावा हमारे पास घर पर स्टाफ है, जो हमारे लिए एक परिवार की तरह है, और हम उन्हें राखी भी बांधेंगे। यह एक प्यारा सा सेलिब्रेशन होगा, भाई-बहन की रक्षा ही नहीं हमारे लिए इस त्योहार का मतलब हर एक इंसान में दूसरे इंसान की मदद करने की क्षमता। हमारे परिवार में इस  चीज से ज्यादा किसी और चीज का मतलब नहीं है।‘ 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here