बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने से राज्यभर में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार  – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

मॉनसून के पूरे बिहार में सक्रिय होने से अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। बुधवार को सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार में आज से बारिश संबंधी गतिविधियां कम होंगी।

बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने से राज्यभर में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे के भीतर राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इससे सूखे की मार झेल रहे जिलों में राहत मिलने के आसार हैं। वहीं, नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार के कुछ क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से कोसी, गंडक, बागमती, महानंदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले में बुधवार को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पटना, भागलपुर, गया समेत अन्य इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। दक्षिणी बिहार की बात करें तो रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में बीते कुछ दिनों से लागातर बारिश हो रही है। इससे सूखे के हालात कम होते नजर आ रहे हैं। किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। पहाड़ी नदियों में पानी आने और कुएं-तालाबों के भरने से खेती किसानी के काम फिर शुरू हो गए हैं।

अगले दो-तीन दिनों के भीतर राज्य के सभी हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। भागलपुर जिले में बुधवार और गुरुवार को बादलों के बरसने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

उत्तर बिहार में बारिश में आएगी कमी

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में बुधवार दोपहर बाद से बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है, बाकी अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रने के आसा हैं। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर बिहार में बीते दिनों हुई लगातार बारिश से नदी-नालों में जबरदस्त पानी आया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here