बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने की प्रधानमंत्री  के प्रयासों की सराहना, जाने पूरी ख़बर – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

बिहार के मंत्री एवं भाजपा नेता राम सूरत राय कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि आज अगर आप सभी जिंदा हैं, तो नरेंद्र मोदी की वजह से। वीडियो संभवत: पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर जिले में बनाया गया, जहां से राम मूरत राय ताल्लुक रखते हैं।

उन्होंने कहा कि विकास का काम हो रहा है। लोगों की और आकांक्षाएं हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। सरकार एक व्यवस्था के तहत चलती है। जानमाल और आपदा की व्यवस्था करने के बाद जो राशि बचती है, उससे विकास कार्य किया जाता है। पिछले दो-तीन साल में कोरोना (वायरस संक्रमण) के कारण अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। पाकिस्तान और अन्य जगहों पर कोविड द्वारा की गई तबाही को देखें। हम लोग प्रधानमंत्री द्वारा टीके लगवाए जाने और अर्थव्यवस्था को संभालने के कारण बच गए।

मंत्री हाल के दिनों में इस तरह की कई टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इससे पूर्व राम सूरत राय ने केंद्र की सशस्त्र बल में भर्ती की ‘अग्निपथ’योजना का विरोध कर रहे लोगों को कथित तौर पर ‘आतंकी’करार दिया था। मंत्री ने पिछले महीने 100 से अधिक अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘वीटो’के खिलाफ अपने आक्रोश के कारण भी सुर्खियां बटोरी थीं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here