बिहार: राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को मारा ताना – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव भड़के हुए हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि नित्यानंद राय हमारी नकल करते हैं। गाय दुहते हैं और फोटो वायरल करते हैं। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने नित्यानंद राय को सबसे बड़ा झूठा करार दे दिया।

तेज प्रताप यादव शनिवार को अपने पुराने विधानसभा महुआ के दौरे पर पहुंचे थे। दरअसल नित्यानंद राय ने वैशाली में तेज प्रताप के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झूठा बताया था। इसी को लेकर पत्रकारों ने जब तेज प्रताप ने सवाल किया तो वह भड़क उठे। 

तेज प्रताप यादव ने छतवारा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन का निरीक्षण किया इस दौरान कहा कि महुआ की महान जनता से उनका गहरा लगाव है। आने वाले समय में वे महुआ को बिहार का नंबर वन जिला बनाएंगे। साथ ही यहां के युवाओं के क्रिकेट खेलने के लिए स्टेडियम का निर्माण करेंगे।

तेज प्रताप के साथ राजद के जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। तेज प्रताप के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन नहीं दिखे और न ही उनके खेमे के लोग दिखे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here