बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार की राजधानी पटना में मेगा रोड शो, श्रीराम के नारों से गूंज उठीं पटना की सड़कें  – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को मेगा रोड शो किया। बीजेपी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने आए नड्डा ने पटना एयरपोर्ट से रोड शो के जरिए गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर पहुंच रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेपी नड्डा के काफिले के साथ चलने लगे। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगने लगे।

पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ दूरी पर आकर जेपी नड्डा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रथ में सवार होकर वे जेपी गोलंबर के लिए निकल पड़े। नड्डा के स्वागत के लिए कई जगहों पर स्टेड और स्वागत द्वार लगाए गए। लोगों की ओर से पुष्पवर्षा की गई। रोड शो में जेपी नड्डा के साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन समेत बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में जोश

बीजेपी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को बिहार में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रोड शो का आयोजन किया। जानकारों के मुताबिक बिहार में एक दशक में पहली बार बीजेपी का इतना भव्य आयोजन हो रहा है। ऐसे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

इसे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। देशभर से आए बीजेपी के सभी मोर्चों के नेता ने दो दिन राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं राज्य की नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here