बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग ने  जारी किया अलर्ट   – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, भभुआ, सासाराम, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, हाजीपुर समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद तक बारिश और मेघगर्जन के आसार हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश और ठनका गिरने की भी आशंका है। खराब मौसम को देखते हुए इन जिलों के लोगों को खुले में न निकलने की चेतावनी जारी की गई है। 

पटना मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ठनका गिरने की प्रबल आशंका है। वहीं, सीतामढ़ी, शिवहर, कैमूर, रोहतास और दरभंगा जिले में येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में दो से तीन घंटों के भीतर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं मेघगर्जन से कुझ जगहों पर ठनका गिरने के भी आसार हैं।

गुरुवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। बीते 24 घंटे के भीतर अररिया जिले के फारबिसगंज में सर्वाधिक 116.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा पटना के बिक्रम में 98.6, वैशाली के गौरल में 80.4, भोजपुर के कोइलवर में 76, किशनगंज के ठाकुरगंज में 64.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here