इस तेज गेंदबाज के सामने रोहित के खिलाडियों ने टेके घुटने, बड़े-बड़े बल्लेबाजों की उड़ाई धज्जियां – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में एकतरफा जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए टीम इंडिया को एक बड़े अंतर से हराया. लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. टीम के इस खराब प्रदर्शन के पीछे इंग्लैंड टीम के 6.7 फीट लंबे गेंदबाज का बड़ा हाथ रहा. ये घातक गेंदबाज इस पूरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़ा. 

इस 6.7 फीट लंबे गेंदबाज ने मचाया कहर

दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन ही बनाए थे. टीम इंडिया के लिए ये टारगेट काफी छोटा दिखाई दे रहा था. लेकिन इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टोपली के इरादे कुछ और ही थे. रीस टोपली (Reece Topley) इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए, उन्होंने अकेले दम पर इस मैच में टीम इंडिया से जीत छीनी. 

अकेले दम पर पलट दिया मैच 

इस मैच में तेज गेंदबाज रीस टोपली ने काफी शानदार गेंदबाजी की, वे किफायती साबित हुए और विकेट भी चटकाए. उन्होंने इस मैच में 9.5 ओवर गेंदबाजी कर कुल 24 रन ही रन खर्च किए और 6 विकेट चटकाए. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी फेंके. रीस टोपली ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना शिकार बनाया. 

रीस टोपली का इंटरनेशनल करियर

28 साल के रीस टोपली को 2015 में इंग्लैंड के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला था. रीस टोपली ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 17 वनडे और 12 टी20 ही खेले हैं. वे इंग्लैंड के इप्सविच शहर के रहने वाले हैं. टोपली इस मैच के बाद इंग्लैंड की तरफ से एक मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले पॉल कोलिंगवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ 31 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे, वहीं टोपली ने इस मैच में 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here