देश में कोरोना के मिले 20,038 नए मामले, इतने संक्रमितों की गई जान – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

देश में कोरोना की रफ्तार जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के 20,038 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 47 लोगों की मौत भी हुई है।

बता दें कि देश में कल भी कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। गुरुवार को कुल 20,139 संक्रमित मिले थे।

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 16,994 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस अब 1 लाख 39 हजार 73 हो गए हैं। देश में अब तक 4 करोड़ 30 लाख 45 हजार 350 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 25 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज से सभी वयस्कों को मुफ्त लग रही एहतियाती डोज

देशभर में आज से सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज मुफ्त लगाई जा रही है। बीते दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी थी। इसमें कहा गया कि 15 जुलाई से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के हिस्से के तौर पर अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा
फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here