Rajasthan News: सुसाइड से पहले मेडिकल स्टूडेंट ने लिखा, मैं गलत था तो तू भी सही नहीं थी

0
17

ख़बर सुनें

जयपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में थर्ड ईयर एमबीबीएस के छात्र अमन की आत्महत्या की गुत्थी पुलिस के हाथ लगे आई पैड में लिखे एक नोट से सुलझती नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार अमन के आईपैड में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा था कि ‘दोस्तों मैं गलत नहीं हूं, उसने मुछे गलत समझा। मुझे फंसाया गया है।’ भले ही सुसाइड नोट में किसी लड़की का नाम नहीं लिया है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है।  

पुलिस अमन के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है। आईपैड को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है। सुसाइड नोट में छात्र ने अपने माता-पिता को लिखा कि “आपने समझाया था, लेकिन मैं नहीं माना। हर मरने वाले का एक कातिल जरूर होता है। मेरे ऊपर पढ़ाई का कोई लोड नहीं है। यह मेरी गलती नहीं है, न ही उसकी। सबको यही लगा कि मैं गलत था, अगर मैं गलत था तो तू भी सही नहीं थी।”  नोट में किसी लड़की का नाम नहीं लिखा है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक के परिजन रविवार को जयपुर आए थे। इसके बाद पुलिस ने अमन के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक के कमरे को चेक किया, जहां से आईपैड बरामद हुआ। आईपैड में एक 5 पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसी भी व्यक्ति पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। सुसाइड नोट की पुलिस अभी जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि अमन पढ़ने में काफी अच्छा था। उसका पहले चांस में ही नीट में सिलेक्शन हो गया था।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here