ख़बर सुनें
विस्तार
सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल ने अपने परिवार के साथ जोधपुर में सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर अपने घर में खुद को बंद कर लिया है। किसी के पास आने पर उसने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। डीसीपी जोधपुर ईस्ट अमृता दुहन ने यह जानकारी दी।
दुहन ने कहा कि हमने उससे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की लेकिन वह बात करने से इनकार कर रहा है। हम सभी एहतियात बरत रहे हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ है। आशंका है कि वह किसी बात से परेशान है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















