इस खिलाड़ी के नाम है टेस्ट क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का, नाम सुन खौफ में विरोधी टीमें – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

टेस्ट क्रिकेट को हमेशा से ही संयम और धैर्य का खेल माना जाता है. यहां प्लेयर्स पांच दिन तक टिककर बैटिंग करने के लिए फेमस हैं. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की टेक्निक और बैटिंग स्किल की असली परीक्षा होती है. वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने के लिए फेमस रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज के नाम नहीं बल्कि एक स्टार गेंदबाज के नाम पर है. इस बॉलर से दुनिया के सभी बॉलर खौफ खाते थे. 

इस बॉलर के नाम है टेस्ट क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का 

टेस्ट क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का ऑस्ट्रेलिया के खूंखार गेंदबाज ब्रेट ली के नाम है. ब्रेट ली ने साल 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा के मैदान पर 135 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाया था, जो कि स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा था. ब्रेट ली ने अपने करियर में कुल 18 छक्के ही लगाए हैं, जिसमें लगाया सबसे लंबा छक्का भी शामिल है. 

दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में शुमार 

ब्रेट ली की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होती है. उन्होंने 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, 221 वनडे मैचों में 380 विकेट अपने नाम किए हैं. वह अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए फेमस रहे हैं. पलक झपकते ही वह बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेर देते थे. उन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को कई मैच जिताए. 

जिताया वर्ल्ड कप 

ब्रेट ली बहुत ही किफायती गेंदबाजी करते थे और डेथ ओवर्स में कातिलाना गेंदबाजी करते थे. उन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम को साल 2003 का वर्ल्ड कप दिलाया था. ब्रेट ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. ब्रेट के सामने आने से दुनिया के बड़े से बड़े घबराते थे. उनके पास वह काबिलियत थी कि वो किसी भी पिच पर विकेट चटका सकें. इसलिए वह जितना ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर सफल रहे, उतना ही भारत की सपाट पिचों पर. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here