पति की बेइज्जती करने वालों को रुबीना दिलैक ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में खतरों से खेलती नजर आ रही हैं। यही नहीं, उन्होंने पहले ही दिन स्टंट करके साबित कर दिया कि वो रियल लाइफ शेरनी हैं। रोहित शेट्टी के शो में अपनी ताकत का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब देना सीख लिया है। 

बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। रुबीना ने बताया था कि वो और अभिनव शुक्ला तलाक लेने की सोच रहे थे। इसलिये वो शो में अपनी शादी को एक अवसर देने आए हैं। रुबीना के खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया था। वहीं कुछ लोगों ने उनके रिश्ते पर कई सवाल भी उठाये। 

वहीं अब रुबीना ने एक इंटरव्यू के चलते स्पष्ट कर दिया है कि वो अपने पति के खिलाफ कोई गलत चीज बर्दाशत नहीं करेंगी। रुबीना ने कहा है कि वो किसी भी कीमत पर अभिनव की बेइज्जती बर्दाशत नहीं करेंगीं। यदि किसी ने ऐसा करने का प्रयास किया, तो उसे रुबीना का क्रोध और रोष दोनों ही झेलना पड़ेगा। इंटरव्यू के चलते रुबीना ने कहा कि उन्हें पता था कि यदि वो नेशनल टीवी पर अपने रिलेशनशिप के बारे में बतायेंगी, तो लोग उन्हें भला-बुरा कहेंगे, क्योंकि हर कोई उनके रिश्ते को समझे जरूरी नहीं है। रुबीना ने कहा है कि उनके बिखरे की रिश्ते की सच्चाई जानने के पश्चात् कई लोगों ने उनके और अभिनव के बीच दरार डालने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो पाये। लेकिन अब अगर अभिनव के बारे में किसी ने कुछ बोला, तो उसे रुबीना छोड़ने वाली नहीं हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here