‘बिग बॉस’ की यह मशहूर एक्ट्रेस मिली कोरोना संक्रमित, पोस्ट कर दी जानकारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
81

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने देश में एक बार फिर सभी की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन जगत के भी कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, अब बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली ने पोस्ट साझा कर कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है। साथ ही लोगों से कोरोना नियमों को फॉलो करने और मास्क पहनने की अपील की है। 

निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोरोना के भारी लक्षण हैं। मैंने स्वयं को क्वारंटाइन कर लिया है तथा इसके साथ ही सभी सावधानी बरत रही हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मुझसे मिले हैं, मेरे उनसे रिक्वेस्ट है कि वो जल्द से जल्द अपना टेस्ट करा लें। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि मास्क पहले एवं सावधानी अवश्य बरतें।’

निक्की तंबोली की इस पोस्ट पर प्रशंसक कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस का भाग रहे अभिनव शुक्ला ने भी कमेंट किया। निक्की तंबोली इससे पहले 2021 में भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। उस समय भी निक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खबर दी थी। वही बात यदि निक्की तंबोली के वर्कफ्रंट की करें तो वह ‘बिग बॉस 14’ में दिखाई दी थीं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here