‘वन नाइट स्टैंड’ के बाद प्रेग्नेंट हो गई ये एक्ट्रेस, किए कई चौकाने वाले खुलासा – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

सेक्रेड गेम्स’ की एक्ट्रेस कुब्रा सैत इन दिनों कई चौकाने वाले खुलासे कर रहीं हैं। जी दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी किताब ‘ओपन बुक: नॉट क्वाइट ए मेमॉयर’ लॉन्च की है। उनकी इस किताब के सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किये हैं। अब इन सभी के बीच अदाकारा ने एक बड़ा खुलासा किया है। जी दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी बुक में खुलासा किया है कि, उन्होंने एक बार ‘वन नाइट स्टैंड’ किया था और वह इसके बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं। जी हाँ और उन्होंने बताया वह उस समय महज 30 साल की थीं। फिलहाल एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान रह गया है।

अब इन सभी के बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने पूरी बात बताई। इंटरव्यू के दौरान कुब्रा ने कहा, ‘एक हफ्ते बाद मैंने गर्भपात करने का फैसला लिया, मैं इसके (बच्चे) के लिए तैयार नहीं थी। यह उस तरह नहीं था, जैसा मैंने अपने भविष्य के लिए सोचा था। मैं उस वक्त इसके लिए तैयार नहीं थी और मुझे लगता है कि, मैं अब भी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं महिलाओं पर 23 साल की उम्र में शादी करने और 30 साल तक की उम्र में बच्चा पैदा करने के प्रेशर को समझती हूं।’

इसी के साथ उन्होंने बताया कि एबॉर्शन कराने के बाद कुब्रा को क्या महसूस हुआ। उन्होंने कहा, ”बेशक मैं एक भयानक इंसान की तरह महसूस कर रही थी, लेकिन मैं इसलिए बुरा महसूस नहीं कर रही थी कि, मैंने ऐसा क्यों किया, बल्कि मुझे इस बात का डर था कि, लोग इसे कैसे समझेंगे। मेरी पसंद मेरे बारे में थी।कभी-कभी खुद की मदद करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन यह ठीक है। आपको यह करना है।” अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो कुब्रा सैत ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में नजर आई थीं और इसके अलावा कई वेब सीरीज का भी एक्ट्रेस हिस्सा रहीं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here