सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक, 14 अहम प्रस्तावों पर लगी मोहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

लखनऊ में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में 14 अहम प्रस्तावों पर मोहर लगी। योगी कैबिनेट मे सहमति से प्रस्तावों को पास किया। यूपी में 4 डेटा सेंटर पार्क बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर गई। इससे 4 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों की समीक्षा भी की। योगी ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है।  05 जुलाई को वर्तमान राज्य सरकार दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे कर रही है। इस विशेष अवसर पर 04 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। सभी मंत्रीगण/जनप्रतिनिधि जनता के बीच होंगे। 

कैबिनेट बैठक में 14 बिंदुओं पर लगी मुहर

●उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति 2021 के अंतर्गत 4 निवेश प्रस्तावों को प्रोत्साहनों की स्वीकृति 

●विभिन निवेशकों द्वारा 15,950 करोड़ रूपये से अधिक निवेश से 4 डाटा सेंटर पार्क्स की स्थापना प्रस्तावित, इससे लगभग 4 हजार लोगो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार प्राप्त होगें

●वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में 35 करोड़ पौधरोपण के लिए प्रदेश के सभी शासकीय विभागों एवं अन्य को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन की पौधशालाओं से निशुल्क पौध उपलब्ध कराने को लेकर मिली स्वीकृति

●पर ड्रॉप मोर क्रॉप कार्यक्रम में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रोत्साहन के लिए पांच वर्ष तक अतिरिक्त राज्य सहायता ( टॉप अप) अनुमन्य किए जानें के संबंध में

●यूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग और केंद्र सरकार के परिवहन,रेल के साथ अनुबंध को मुहर,रेलवे अंडर पास के सम्बंध में…

●उत्तरप्रदेश में विमानन मेंटेनेंस रिपेयर ओवरहाल हब के सम्बंध में प्रस्ताव पास

●उत्तरप्रदेश में वन्य क्षेत्रों को बढाने के सम्बंध में प्रस्ताव पास,इस वर्ष 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य 

●नगर निकाय क्षेत्र में सम्मिलित किए गए ग्रामों में भी स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया के कार्य को जारी रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ

●प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को खाद्यान्न के लिए 3196.81 करोड़ रूपये अनुमानित व्ययभार पास

●उत्तरप्रदेश होमगार्ड्स के सम्बंध में प्रस्ताव पास,ड्यूटी भत्ता 786 के साथ प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा

●प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पास,बजट स्वीकृत 

●विधायक निधि अंतर्गत क्षेत्र में प्रवेश द्वार के निर्माण के सम्बंध में प्रस्ताव पास

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here