UP: संभल के जिला अस्‍पताल में लगी आग, दमकल कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

यूपी के संभल में जिला अस्‍पताल की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि अस्‍पताल की चौथी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती नहीं था। बिल्डिंग के अन्‍य वार्डों से मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। अस्‍पताल की चौथी मंजिल पर धुआं और आग देखते ही अस्‍पताल के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे के आसपास अस्‍पताल की चौथी मंजिल पर कर्मचारियों ने आग देखी।

कर्मचारियों ने तत्‍काल फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। इस दौरान अस्‍पताल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बिल्डिंग के अन्‍य फ्लोर पर मौजूद लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया।

अस्‍पताल प्रशासन ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी वहां कोई मरीज भर्ती नहीं था। आग में कुछ लैब उपकरण और वार्ड में रखे कुछ सामान जल गए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here