24 घंटों में 787 वैगन में 42 हजार टन की लोडिंग

2027 तक लदान लक्ष्य तिगुना करने की कवायद
जोधपुर , 25 जून । उत्तर- पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक ही दिन में 5.89 करोड़ रुपए का उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त करने में सफलता हासिल की है ।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने बताया कि 24 जून को मंडल के प्रमुख लदान क्षेत्रों से 24 घंटे की अवधि में देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सर्वाधिक 17 रैकों के माध्यम से 786 वैगन माल का लदान किया गया, जिसका भार 42 हजार 311 टन था । उन्होंने बताया कि .042 मिलियन टन लोडिंग से जोधपुर मंडल को एक ही दिन में 5.89 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो अब तक का सर्वाधिक और सर्वश्रेष्ठ है ।
उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल पर वर्तमान में से 7.27 टन माल का वार्षिक लदान किया जा रहा है जिसमें वर्ष 2027 तक तीन गुना वृद्धि करते हुए 25 मिलियन टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और उसी को ध्यान में रखते हुए मंडल अधिकारियों और व्यापारियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है।
लदान के क्षेत्र में भारतीय रेल में जोधपुर का प्रमुख स्थान
उल्लेखनीय है कि माल लदान के क्षेत्र में उत्तर – पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल का देश भर में महत्वपूर्ण योगदान रहता है तथा इसे और अधिक बढ़ाने के लिए मंडल ने डीआरएम के निर्देश पर उपलब्ध संसाधनों का कुशलता से उपयोग व नवाचार करते हुए संबंधित अधिकारी शिद्दत से जुटे हुए हैं ।

इनका होता है सर्वाधिक लदान
ज्ञात रहे जोधपुर मंडल के जैसलमेर के सोनू साइडिंग से चूना पत्थर का सर्वाधिक लदान होता है । इसके अलावा मारवाड़ मूंडवा से सीमेंट और गोटन से सीमेंट कंपनियों द्वारा सीमेंट के लदान के अलावा चाइना क्ले तथा अन्य लोडिंग साइडिंग से निरंतर माल का लदान किया जा रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















