तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेज में 30 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

चेन्नई: देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. तमिलनाडु के तूतीकोरिन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक साथ 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है. फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर है और उनका उपचार चल रहा है.

दरअसल, तूतीकोरिन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के करीब 200 छात्रों की कोरोना जांच की गई थी. जिसमें से 30 छात्र की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. छात्रों में कोरोना वायरस के मामूली लक्षण थे, मगर किसी की भी हालत नाजुक नहीं है. हांलाकि, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनका उपचार चल रहा है. साथ ही अन्य छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं. छात्रों को फेस मास्क या फेस शील्ड, हैंड सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग आदि का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं.

24 जून को तमिलनाडु में 1359 नए संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं. 19 फरवरी के बाद राज्य में एक दिन आने वाले यह सर्वाधिक केस हैं. वहीं, गुरुवार को नए कोविड-19 मामलों की तादाद 1,063 थी. वहीं चेन्नई, चेंगलपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और कोयंबटूर में अधिकांश केस  मिले हैं. चेन्नई में, 616 मामलों की पहचान की गई, इसके बाद चेंगलपेट में 266 नए मामले और कोयंबटूर में 64 केस हैं. 24 जून को राज्य में कुल 5912 सक्रीय मामले थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here