पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने वाली नूपुर शर्मा को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये बड़ा बयान – 24×7 Khabre Fatafat

0
42

Asaduddin Owaisi on Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने वाली नूपुर शर्मा को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा ने भले ही नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया हो, लेकिन जल्द ही उन्हें एक बड़ी नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा और यह भी हो सकता है कि भाजपा नूपुर शर्मा को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बना दे। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा नूपुर शर्मा को बचा रही है। उन्होंने तत्काल नूपुर शर्मा की गिरफ्तार की मांग की और कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाना चाहिए।

ओवैसी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी हो और भारत के कानून के दायरे में रहकर उनके खिलाफ कार्रवाई हो। मुझे यकीन है कि 6-7 महिनों में नूपुर शर्मा फिर आएंगी और उनको एक बड़ी नेत्री के रूप में पेश किया जाएगा। हो सकता है कि वे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन जाएं।

बकौल ओवैसी, ‘बीजेपी नूपुर शर्मा का बचाव कर रही है। हम पीएम से अनुरोध कर रहे हैं और वह एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। एआईएमआईएम ने शिकायत दर्ज की है और एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं इस राज्य (तेलंगाना) के सीपी और सीएम को अपील करता हूं कि अपनी पुलिस दिल्ली भेजो और मोहतरमा (बहन नूपुर शर्मा) को लाओ। तुम्हें उसे (नूपुर शर्मा) लाना चाहिए’।

बता दें भारत के साथ ही इराक, लीबिया, मलेशिया और तुर्किये सहित एक दर्जन से अधिक मुस्लिम देशों ने पैगंबर के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की थी। भाजपा ने 5 जून को अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और पैगंबर मुहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद दिल्ली के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी निष्कासित कर दिया।

पार्टी ने अल्पसंख्यकों की चिंताओं को दूर करने और इन सदस्यों से खुद को दूर करने के उद्देश्य से एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here