साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज शाम पांच मैचों टी20 सीरीज में ट्राफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज शाम पांच मैचों टी20 सीरीज में ट्राफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने से टीम के हौसले बुलंद हैं। साउथ अफ्रीका भी आज अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी क्योंकि वह भारत से घर पर अब तक टी20 सीरीज में नहीं हारी। आज रिषभ पंत के सामने प्रोटियाज टीम को इस फार्मेट में घर पर हराकर इतिहास रचने का मौका है।

इशान किशन और रुतुराज की ओपनिंग जोड़ी से उम्मीद रहेगी क्योंकि मिडिल आर्डर में हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। कप्तान रिषभ पंत से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। अब वह कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं और गैर जिम्मेदारी शाट लगातर अपना विकेट गंवाते नजर आए। दिनेश कार्तिक ने गजब का फार्म दिखाया है। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के साथ आवेश खान का फार्म दिखाना राहत की खबर है।

पिछले दो मुकाबलों में जिस तरह से भारतीय टीम ने वापसी की है उससे तो आज के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद ना के बराबर है। लगातार दो हार के बाद भी कप्तान और कोच ने अंतिम ग्यारह के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया और उनको बराबर मौका दिया। ऐसे में आज के मुकाबले में भी भारतीय टीम के उसी टीम के साथ उतरने की संभावना है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन 

तेंबा बावुमा/रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, रस्सी वेन डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वायने पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्खिया, लुंगी एंगिडी 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here