टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक की वापसी ने बढ़ाई बाकी खिलाड़ियों के लिए भी उम्मीदें  – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक की वापसी ने बाकी खिलाड़ियों के लिए भी उम्मीदें बढ़ा दी है कि वो भी टीम इंडिया में अपनी जगह बना सकते हैं। मुंबई के लिए रणजी के क्वार्टर फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजी धवल कुलकर्णी को भरोसा है कि वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। उन्हें आइपीएल 2022 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। ऐसा पहली बार हुआ कि उन्हें किसी भी टीम ने नहीं चुना।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए धवल ने कहा कि “आइपीएल में न चुने जाने पर उन्हें काफी धक्का लगा था। उन्होंने कहा कि घर में बैठने और फिटनेस के अलावा ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं था। ग्राउंड भी आइपीएल टीम की प्रैक्टिस के लिए अधिकृत थे। मैं ट्रेनिंग भी नहीं कर पा रहा था। जब आइपीएल टीमों को ब्रेक मिलता था तब मैं मुंबई के लड़कों को ट्रेन किया करता था” मैं बबल में शामिल था, लेकिन ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि मुझे कमेंट्री से ब्रेक मिला था और मुंबई इंडियंस प्रबंधन के लिए यह सही था कि मैं उनके साथ प्रैक्टिस करूं”

उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में वो गेंदबाजी के लिए अजित अगरकर और जहीर खान से मदद लेते थे। धवल आखिरी बार 2016 में टीम इंडिया के खेलते हुए दिखाई पड़े थे। दिनेश कार्तिक की तरह कुलकर्णी को भी भरोसा है कि वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट को लेकर धवल ने कहा कि “घरेलू क्रिकेट हमेशा मेरे लिए ऊपर रहा है। मैं जहां हूं वहां मुख्य रूप से मुंबई क्रिकेट के कारण हूं। मुझे अब भी लगता है कि मैं भारत के लिए वापसी कर सकता हूं, मुझे पता है कि मुंबई के लिए प्रदर्शन करना मेरी प्राथमिकता है। यदि मैं अपना अच्छा प्रदर्शन रणजी के बाकी मैचों में भी जारी रखता हूं तो इससे मुझे भी फायदा हो सकता है।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here