वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो का तीसरा सॉन्ग दुपट्टा हुआ रिलीज  – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

JugJugg Jeeyo’ song Out: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही निर्माता और फिल्म कलाकार काफी जोर-शोर से जुग जुग जियो का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के पहले सॉन्ग नाच पंजबान को मिली शानदार सफलता के बाद अब रविवार को मेकर्स ने फिल्म का तीसरा सॉन्ग दुपट्टा रिलीज कर दिया है।

2 मिनट 41 सेकेंड के इस पार्टी सॉन्ग में वरुण धवन और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर अपने शानदार डांस से समा बांधते हुए दिख रहे हैं, जबकि मनीष पॉल और अनिल कपूर भी उनका खूब साथ दे रहे हैं। सॉन्ग दुपट्टा तेरा सतरंग दा को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सुरजीत बिंद्राखिया द्वारा लिखे इस गाने को शमशेर संधू और श्रेया घोषाल ने अपने बेहतरीन आवाज दी है।

यहां देखें सॉन्ग वीडियो

इससे पहले फिल्म का दूसरा गाने ‘रंगीसारी’ गाना रिलीज किया गया था, जिसमें वरुण और कियारा एक- दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे थे। इस रोमांटिक पीसफुल सान्ग में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। साथ ही गाने में होली सेलेब्रेशन भी नजर आ रहा है।

गाने में व्हाइट आउटफिट पहने कियारा और वरूण की खूबसूरत जोड़ी एक- दूसरे के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं। इस रोमांटिक गाने को कनिष्क सेठ और कविता सेठ ने अपनी आवाज दी है और उन्होंने ने ही इसको कंपोज भी किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी एक पंजाबी फैमिली के दो कलप के बीच तीखी नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें दोनों ही तलाक के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी ये फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here