‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, किया इतने करोड़ का कलेक्शन – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

Samrat Prithviraj Box Office Collection: ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म को रिलीज हुए कुल तीसरा दिन है और दो दिन का कलेक्शन जबरदस्त है. इस फिल्म की बढ़ती ग्रोथ को देखकर ये जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों का मनोरंजन भरपूर कर रही है. जानिए दूसरे दिन फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने में कामयाब हुई.

दूसरे दिन किया 12.60 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर ( Manushi Chhillar) की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने दूसरे दिन करीब 12.60 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि पहले दिन 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह से ये फिल्म महज दो दिन में 23.30 करोड़ का कलेक्शन कर पाई.

इस साल की बनी तीसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ये फिल्म रिलीज के साथ ही साल की तीसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया’ ने पहले दिन 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे नंबर पर ‘बच्चन पांडे’ है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं तीसरे नंबर पर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 10.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ है. जबकि चौथे नंबर पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इन राज्यों में हुई टैक्स फ्री

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है. जबकि ‘मिस वर्ल्ड 2017’ मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में इस फिल्म से कदम रखा है. फिल्म का निर्देशन लेखक-फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेद्वी ने किया है. ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) में संजय दत्त एवं सोनू सूद भी अहम किरदारों में हैं. ‘यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन’ की यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में जारी हुई है. इसे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here