भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस हुए कोरोना पाजिटिव, अपने ही घर में खुद को किया आइसोलेट – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को कोरोना हो गया है। फडणवीस ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि फडणवीस पहले भी अक्टूबर 2020 में वायरस की चपेट में आ गए थे।

पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें डाक्टर की सलाह के अनुसार दवा और उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी कोविड टेस्ट करा लें। सब ख्याल रखें।

खबर अपडेट की जा रही है..

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here