बिहार में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और उमस से बढ़ी लोगों की परेशानी, केवल इन इलाकों में बारिश से मिल सकती है राहत – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

Bihar Weather: शुक्रवार को पटना समेत बिहार के कई अन्य भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने से लोग गर्मी से परेशान रहे। कुछ इसी प्रकार की स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बने रहने के आसार हैं। इस दौरान उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भागों के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के सीमांचल क्षेत्रों में 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। पटना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। 

सिक्किम के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून 

दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तर पूर्व हिस्सों से आगे बढ़ते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। चक्रवात का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश व इसके आसपास के इलाकों में बने होने के साथ पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा नगालैंड तक बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग व दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं। 

इन जगहों के लिए अलर्ट जारी 

मंगलवार तक सीमांचल क्षेत्रों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन होने के साथ बिजली चमकने व हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान को देखते हुए येलो-अलर्ट जारी किया गया है। 

इन जिलों में हुई बारिश 

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय जिले के मटियानी में सर्वाधिक 21.4 मिमी वर्षा हुई। धरहरा में 13.4 मिमी, शेखपुरा के अरियारी में 7.8 मिमी, सीतामढ़ी के डेंगराघाट में 6.2 मिमी, शेखपुरा में 5.4 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 1.8 मिमी वर्षा हुई। 

  • 40 पार पहुंचा पटना का तापमान, 48 घंटों में दो-तीन डिग्री की वृद्धि
  • 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का गर्म शहर 
  • 41.7 डिग्री दर्ज किया गया पटना का तापमान 
  • बेगूसराय जिले के मटियानी में 21.4 मिमी बारिश दर्ज 
  • 18 जून को पटना में मानसून आने के आसार 

मानसून आने से मिलेगी राहत 

बंगाल की खाड़ी से होते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में 12 जून के आसपास पहुंच सकता है। पटना में 18 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी के अनुसार 2021 में 12 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। सबसे देर से 2018 में 25 जून को मानसून का प्रवेश हुआ था। 

प्रमुख शहरों का तापमान 

  • औरंगाबाद – 44.4
  • बक्सर – 43.6
  • पटना – 41.7
  • नालंदा – 41.8
  • नवादा – 42.1
  • सिवान – 40.0
  • वैशाली – 40.3
  • जमुई – 41.4
  • बांका – 40.3
  • गया – 43.3
  • शेखपुरा – 40.8
  • बेगूसराय – 38.9 
  • समस्तीपुर – 36.6
  • भागलपुर  – 39.1
  • कटिहार – 36.2 
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here