5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए दिल्ली पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम… – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत पहुंच गई है। गुरुवार, सुबह को टीम दिल्ली पहुंच गई जहां पहला टी20 मैच खेला जाना है। दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 जून से होने वाली है। इस सीरीज में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान केएल राहुल को दी गई है जबकि रिषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

इस सीरीज के माध्यम से दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। इन खिलाड़ियों ने आइपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन काम किया था। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में अपनी टीम को पहले ही सीजन में आइपीएल चैंपियन बना दिया।

उमरान और अर्शदीप करेंगे डेब्यू

इस सीरीज के माध्यम से सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक और पंजाब की ओर से गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह डेब्यू करेंगे। दोनों को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। टेंबा बवुमा के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 जून से प्रैक्टिस शुरू करेगी। हालांकि इस दौरान टीम को रोजाना RT-PCR टेस्ट से गुजरना होगा।

क्वालीफायर मैचों का हिस्सा थे वो देर से टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत ने जब दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तो उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था और इस बार भारतीय टीम के पास मौका है कि वो पिछली हार का बदला लें।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here