जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, जानें 3 वनडे और 5 टी20 का पूरा शेड्यूल – 24×7 Khabre Fatafat

0
40

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 क्रिकेट का रोमांच लगातार जारी रहेगा। भारतीय टीम पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 9 जून से हो रही है। दूसरी तरफ भारत के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। भारत का यह दौरा थोड़ा लंबा होने वाला है। 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच होने वाले इस दौरे में टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के अलावा 5 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।

वेस्टइंडीज क्रिकेट और बीसीसीआइ ने इस दौरे को लेकर पुष्टि कर दी है। वनडे सीरीज और 3 टी20 मैचों की मेजबानी त्रिनिदाद और टोबैगो और सेंट किट्स और नेविस में जबकि आखिरी दो टी20 मैच फोर्ट लाउडरहिल और फ्लोरिडा में होगी।

3 वनडे मैचों का कार्यक्रम

पहला वनडे- 22 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल

दूसरा वनडे- 24 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल

तीसरा वनडे- 27 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल

5 मैचों की टी20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला टी20- 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम

दूसरा टी20- 1 अगस्त, वार्नर स्टेडियम

तीसरा टी20- 2 अगस्त, वार्नर स्टेडियम

चौथा टी20- 6 अगस्त, फोर्ट लाउडरहिल

पाचवां टी20- 7 अगस्त, फोर्ट लाउडरहिल

आगामी सीरीज को लेकर वेस्टइंडीज के कप्तान, निकोलस पूरन ने कहा है कि “हम युवा टीम हैं और वेस्टइंडीज जिस तरह का क्रिकेट खेलती है उसी ब्रांड को फिर से स्थापित करने की कोशिश करेगी।” उन्होंने आगे कहा कि “जब से मैंने इस टीम की जिम्मेदारी संभाली है मेरा एकमात्र लक्ष्य हमेशा प्रतिस्पर्धी रहने की है, क्योंकि हम इस सीरीज का उपयोग आगामी टी20 और 50 ओवर के विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए करना चाहते हैं।”

भारत के लिए वर्ल्ड कप से पहले मौका

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले 15 टी20 मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में टीम के पास अपनी तैयारियों को और मजबूत करने का मौका होगा जिससे वो अपनी कमियों पर काम कर सकें और वर्ल्ड कप में एक परफैक्ट टीम के साथ मैदान में उतर सकें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here