Rajasthan: दो रुपये रिफंड के लिए युवक ने लड़ी पांच साल तक लड़ाई, आईआरसीटीसी को चुकाने होंगे 2.43 करोड़

0
30

सार

कोटा के एक युवक के टिकट कैंसिल करने पर आईआरसीटीसी ने दो रुपये कम लौटाए थे। रिफंड को लेकर युवक ने पीएम से लेकर रेलमंत्री तक को ट्वीट किए।

ख़बर सुनें

कोटा के एक युवक ने दो रुपये के रिफंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। अब दो रुपये के रिफंड के चक्कर में आईआरसीटीसी को 2.43 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। आईआरसीटीसी करीब तीन लाख लोगों को ये पैसे चुकाएगी।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटा के सुजीत स्वामी ने दो रुपये कम रिफंड मिलने पर पांच साल तक रिफंड के लड़ाई लड़ी। अप्रैल 2017 में सुजीत ने दो जुलाई को यात्रा करने के लिए स्वर्ण मंदिर मेल में कोटा से नई दिल्ली के लिए टिकट बुक किया था। वेटिंग होने के कारण वो यात्रा नहीं कर पाए। ऐसे में उन्होंने 765 रुपए की कीमत वाला टिकट कैंसिल करवा दिया था। कैंसिल करवाने पर उन्हें 665 रुपए का रिफंड मिला।

टिकट कैंसिल करने पर 35 रुपये जीएसटी की कटौती की गई
सुजीत का कहना है कि रेलवे को 65 रुपये की कटौती करनी चाहिए थी लेकिन 100 रुपए की कटौती की गई। वहीं रेलवे ने उनसे सेवा कर के रूप में 35 रुपए की अतिरिक्त राशि वसूल की। इसके बाद सुजीत ने आरटीआई लगाकर उपभोक्ताओं की जानकारी मांगी, जिनसे सेवा कर के रूप में 35 रुपये की कटौती की गई थी। पता चला कि करीब 2 लाख 98 हजार उपभोक्ताओं से प्रति यात्री 35 रुपए सेवाकर के रूप लिए गए। उसके बाद उन्होंने पचास से अधिक आरटीआई लगाई। इसके साथ ही रेलवे मंत्री, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सभी उपभोक्तओं को रिफंड करने की मांग की। 

दो रुपये कम लौटाने पर छेड़ी मुहिम
मई 2019 में आईआरसीटीसी ने सुजीत के बैंक अकाउंट में 33 रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन सुजीत का मानना था कि उन्हें 35 रुपये वापस मिलने चाहिए थे। जिसके बाद उन्होंने दो रुपये रिफंड पाने के लिए संघर्ष शुरू कर दी। उन्होंने आरटीआई लगाकर सभी उपभोक्तओं के पैसे लौटाने की मुहिम छेड़ दी। वो हर महीने आरटीआई लगाकर रिफंड की विवरण की जानकारी लेने लगे। फिर यह मामला रेलवे मंत्रालय के वित्त आयुक्त और सचिव भारत सरकार, रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग, आईआरसीटीसी, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस (रेवेन्यू) डिपार्टमेंट के सचिव और जीएसटी काउंसिल तक पहुंचा।

 

पीएम से लेकर रेलमंत्री तक को किया ट्वीट

सुजीत यहीं नहीं रूके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री को कई ट्वीट किए। इसके बाद उनके प्रयास रंग लाए। एक दिन रेलवे अधिकारी ने फोन कर सभी उपभोक्ताओं को रिफंड अप्रूव होने की जानकारी दी। 30 मई को रेलवे बोर्ड ने सुजीत को रिफंड कर दिए। बाकी उपभोक्ताओं को भी रिफंड कर दिया जाएगा।

विस्तार

कोटा के एक युवक ने दो रुपये के रिफंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। अब दो रुपये के रिफंड के चक्कर में आईआरसीटीसी को 2.43 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। आईआरसीटीसी करीब तीन लाख लोगों को ये पैसे चुकाएगी।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here