US में फायरिंग की बढ़ती घटनाओं से देखते हुए ये देश हैंडगन पर लगा सकता है बैन – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

अमेरिका में हैंडगन से लगातार हो रहे हमलों और इससे होने वाली मौतों को देखते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) अपने देश में सख्ती के मूड में हैं. इस तरह की घटनाएं कनाडा में न हों, इसके लिए वह हैंडगन यानी बंदूक के स्वामित्व पर रोक लगाने वाले विधेयक को लेकर आए हैं. इस विधेयक के पास होने के बाद हैंडगन के आयात और बिक्री पर रोक लग जाएगी. हालांकि इस विधेयक को पास कराना ट्रूडो के लिए आसान नहीं होगा.

पीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी

विधेयक को लेकर कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि, हमारी सरकार देश में हैंडगन के स्वामित्व पर रोक लगाने के लिए विधेयक पेश कर रही है. इसके तहत कनाडा में कहीं भी हैंडगन की खरीद, उसकी बिक्री, उसे ट्रांसफर करना या उसका आयात करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा.

लगातार बढ़ रहे हैं फायरिंग के मामले

बता दें कि अप्रैल 2020 में कनाडा के गांव नोवा स्कोटिया में सामूहिक गोलीबारी हुई थी. इसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद सरकार ने 1500 प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन एक दूसरे पर बंदूक तानने, फायरिंग करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बंदूक से लोगों को मारने या घायल करने के मामलों में 5 गुना तक बढ़ोतरी हुई है.

इसलिए भी सरकार उठा रही ये कदम

दरअसल, हैंडगन से हमले के मामले सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि कनाडा में भी बढ़ रहे हैं. सिटी एरिया में करीब दो तिहाई अपराध जिनमें गोली चली, उनमें हैंडगन का ही यूज किया गया. कनाडा की पुलिस अक्सर कहती है कि अमेरिका से बड़ी संख्या में हथियारों की तस्करी होती है. कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो का अनुमान है कि देश में करीब 1 मिलियन हैंडगन मौजूद हैं. अगर इस आकंड़ों की तुलना एक दशक पहले से की जाए तो यह बहुत अधिक है और चिंताजनक है. इतने हथियारों से दूसरों की सुरक्षा खतरे में है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here