कानपुर में पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, रात भर बंधे रहने से हुई मौत….  – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

बिधनू के एक गांव में पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर इस कदर पीटा कि सुबह तक उसका दम निकल गया। पूरी रात पेड़ से बंधे बड़े भाई को सुबह छोटा भाई खोलने पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। अब इसे प्यार कहा जाए या फिर गुस्सा। प्यार इस बात का था कि वह अपने बेटे को बुरी लत से दूर करना चाहता था और गुस्सा इस कदर चढ़ा कि अपने ही कलेजे के टुकड़े की जान ले बैठा। ये घटना दिल को झकझोर देने वाली है। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी से पहले बड़े बेटे ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

बिधनू के धीरपुर निवासी किसान इकबाल सिंह का मंझला बेटा 22 वर्षीय बबलू को शराब पीने की लत लग गई थी। इकबाल सिंह ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह रोजाना शराब पीकर घर आता था। शराब न पीने की नसीहत देकर इकबार उसे कई बार डांट चुके थे लेकिन वह मान नहीं रहा था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। बेटे को शराब के नशे में देख पिता इकबाल का गुस्सा बढ़ गया। इसपर उन्होंने मोटी रस्सी से बबलू को बेरी के पेड़ से बांधकर पीटा। उसे पूरी रात पेड़ से बंधा छोड़ दिया। सुबह छोटा भाई रोहित खोलने पहुंचा तो बबलू की मौत हो चुकी थी। इसपर वह चीखते हुए रोने लगा।

चीख पुकार सुनकर घर से बाहर निकले पिता इकबाल भी अवाक रह गए और सिर पर हाथ रखकर रोने लगे। इसेक बाद पेड़ की रस्सी खोलकर मृत बबलू को सीने से चिपकाकर खूब रोए। इसके बाद कलेजे पर पत्थर रखकर उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। गांव के बाहर खेतों में रहने वाला बड़ा बेटा रिषि मौके पर पहुंचा तो उसने विरोध करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित पिता और दोनों भाइयों को हिरासत में लिया और छानबीन शुरू की।

थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक शराब का लती था, जिसकी वजह से पिता ने गुस्से में आकर पेड़ से बांध दिया था। पिता और दोनों भाइयों से पूछताछ की जा

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here