पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया में चुने जाने के बाद दी ये प्रतिक्रिया… – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में पंजाब की तरफ से खेल रहे अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और वो सेलेक्टरों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। आइपीएल में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उनके द्वारा लिया गया 14 मैचों में 10 विकेट भले ही ज्यादा प्रभावित न करती हो लेकिन उन्होंने डेथ ओवरों में 7.58 की इकोनामी से गेंदबाजी की है और क्रिकेट के दिग्गजों का दिल जीता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुने जाने ते बाद उन्होंने कहा कि “मैं टीम इंडिया के लिए चुने जाने पर बहुत आभारी और भाग्यशाली हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगा। मेरा लक्ष्य है कि जब टीम को जरूरत हो विकेट लूं। अपने देश के लिए खेलने और डेब्यू का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं टीम इंडिया के लिए कुछ बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों के साथ अपनी छाप छोड़ूंगा।”

कगिसो रबाडा के साथ गेंदबाजी का फायदा

कगिसो रबाडा के साथ गेंदबाजी करने पर उन्होंने कहा कि “उनके साथ खेलकर मैंने काफी लुत्फ उठाया। मुझे सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने में भी मजा आया। मुझे रबाडा और मोहम्मद शमी से काफी मार्गदर्शन मिला है और उनकी सलाह ने मेरी बहुत मदद की” मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलना मजेदार था। हालांकि मैच के दौरान कई बार कगिसो रबाडा को भी अर्शदीप सलाह देते नजर आए थे।

उन्होंने कहा कि किसी भी टीम के लिए खेलना और उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना लक्ष्य होता है। कोई भी इस उम्मीद से नहीं खेलता है कि उसे टीम इंडिया से बुलावा आएगा। क्योंकि हमें जिस टीम के लिए मौका मिलता है, हम उस टीम के सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। मेरे बस में जो भी चीजें हैं मैं उसके साथ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here