महाराष्ट्र के नेता संभाजी राजे ने राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, कही ये बड़ी बात…   – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

संभाजी राजे (Sambhaji Raje) राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) की रेस से बाहर हो गए हैं। उन्होंने चुनाव न लड़ने का एलान किया है। संभाजी ने निर्दलीय प्रत्याशी के दौर पर नामांकन दाखिल किया था। संभाजी ने चुनाव ना लड़ने की वजह भी बताई है। उन्होंने इसके पीछे खरीद-फरोख्त का हवाला दिया है।

संभाजी ने कहा, ‘मैंने खरीद-फरोख्त से बचने के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया है। मैं शिवाजी महाराज का वंशज हूं और मेरा भी अपना गौरव है। मैं महाराष्ट्र में स्वराज्य संगठन को मजबूत करूंगा।’

इससे पहले संभाजी ने संभावना जताई थी कि भाजपा दो सीटें जबकि शिवसेना, एसपीपी और कांग्रेस 1-1 सीट जीत सकती है। उन्होंने राज्यसभा की छठी सीट से अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था।

संभाजीराजे छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और छत्रपति शाहू महाराज के परपोते हैं। महाराष्ट्र में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here