महंगा पड़ा शादी का खाना: पाली में 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग, एक साथ मरीज पहुंचने पर अस्पताल में कम पड़ गई जगह

0
29

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 09 May 2022 01:15 PM IST

सार

पाली में शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी है। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।

ख़बर सुनें

पाली में शादी का खाना खाने गए करीब 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर अतिरिक्त 18 डॉक्टरों को बुलाया गया।

जिले के धुंधला गांव में रविवार की दोपहर को एक शादी समारोह था। समारोह में रोटी-सब्जी, रसमलाई, दही बड़े और रायता था। खाना खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। ऐसे में लोग धूंधला, मूसालिया और सोजत रोड हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचने लगे। शाम तक सोजत रोड स्थित अस्पताल में करीब 300 मरीज पहुंच गए। 

जगह कम होने पर लगाई गई अतिरिक्त बेड
अस्पताल में जगह कम पड़ने पर बरामदे में अतिरक्ति बेड लगाकर लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं 29 से अधिक लोगों को सोजत सिटी रेफर किया गया है।
पुलिस ने लिया खाने का सैंपल

सूचना पर एडीएम पाली चंद्रभान सिंह भाटी, सीओ सोजत डॉ. हेमंत जाखड़, सीएमएचओ डॉ. विकास मरवाल भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने खाने का सैंपल लिया है। जिसकी जांच करवाई जाएगी कि किस कारण से लोग बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए।

विस्तार

पाली में शादी का खाना खाने गए करीब 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर अतिरिक्त 18 डॉक्टरों को बुलाया गया।

जिले के धुंधला गांव में रविवार की दोपहर को एक शादी समारोह था। समारोह में रोटी-सब्जी, रसमलाई, दही बड़े और रायता था। खाना खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। ऐसे में लोग धूंधला, मूसालिया और सोजत रोड हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचने लगे। शाम तक सोजत रोड स्थित अस्पताल में करीब 300 मरीज पहुंच गए। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here