राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का जल्द ऐलान कर सकती है भाजपा, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही राष्ट्रपति (President) पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ओबीसी (OBC) या किसी महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बना सकती है. ओबीसी और महिलाओं का देश की आबादी में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व है. हालांकि, अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) या दक्षिण भारत के उम्मीदवार जैसी कई थ्योरी राजनीतिक हलकों में हैं. पार्टी सभी संभावनाओं को टटोलने और 2024 संसदीय चुनाव को नजर में रखकर ही उम्मीदवार के नाम को घोषित करेगी.

किसी महिला या ओबीसी को बनाया जा सकता है उम्मीदवार 

जाति आधारित जनगणना की मांग के बीच, राजनीतिक पार्टियां जानती हैं कि ओबीसी देश की कुल आबादी का 40 प्रतिशत से अधिक है, जबकि महिलाएं भारत की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर कह चुके हैं कि महिलाएं बीजेपी का नया वोटबैंक हैं.

राष्ट्रपति कोविंद का एससी समुदाय से है संबंध

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि सभी सामाजिक समीकरणों के बीच, एससी समुदाय से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की संभावना नहीं है क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसी समुदाय से संबंध रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘इस बार एससी समुदाय के किसी नेता को मौका दिए जाने की संभावना बहुत कम है. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए इस समय ओबीसी और महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

कई राज्यों में ओबीसी बड़ी ताकत

उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक सभी राज्यों में ओबीसी एक बड़ी ताकत है. हाल के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में, कुछ ओबीसी नेताओं के पार्टी से बाहर होने के बावजूद, बीजेपी को समुदाय से भारी समर्थन मिला. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बीजेपी की सहयोगी जेडीयू सहित लगभग सभी पार्टियों ने ओबीसी समुदाय का विश्वास जीतने के लिए जाति आधारित जनगणना की मांग की है और उनमें से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को नामित करके पार्टी को अगले लोक सभा चुनाव और आगामी राज्य चुनावों में फायदा होगा.

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनने के संभावित नाम

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘महिला और ओबीसी दोनों स्वतंत्र रूप से देश में मतदाताओं का सबसे बड़ा हिस्सा हैं. पार्टी या तो व्यक्तिगत रूप से या एक साथ ओबीसी महिला उम्मीदवार को पद के लिए नामांकित करके उन्हें लुभाएगी.’ वर्तमान में, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके, तमिलनाडु की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी संभावितों में है. वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम भी बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए सामने आ रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here