गर्मियों में चेहरे की समस्याओं से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

गर्मियों में चेहरे पर रेडनेस, खुजली, पिंपल्स और मुहांसों (Acne) की समस्याएं अधिक हो जाती है और इस समस्या से राहत पाने के लिए लड़कियां तरह-तरह के जतन करती हैं। वैसे अगर आप चेहरे पर मौजूद मुंहासों से परेशान हैं तो हल्दी फेस पैक लगा सकती हैं। इसको कैसे बनाना है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है हम आपको बताते हैं। 

हल्दी, कॉफी और दही- इसके लिए एक कटोरी में पिसी हुई कॉफी के साथ दही लें। अब इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं रखें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अंत में चेहरे को धोकर मॉश्चराइजर लगाएं।

हल्दी, शहद और नींबू- सबसे पहले एक कटोरी में चुटकी भर हल्दी लें। इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें। ध्यान रहे इस उपाय को हफ्ते में दो बार उपयोग कर सकते हैं।

हल्दी और एलोवेरा जेल- सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें।  उसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। अब इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। अब करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें और फिर मॉश्चराइजर लगाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here