यूपी पुलिस का माफिया संजीव माहेश्वरी पर गैंगस्टर एक्ट तहत एक्शन, करोड़ो की संपत्ति जब्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की चार करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शाहपुर क्षेत्र के आदमपुर मोहल्ला निवासी जीवा के कोतवाली क्षेत्र में प्रेमपुरी स्थित आवास पर गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत यह कार्यवाही की गयी है। जीवा वर्ष 1995 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा आईएस-01 गैंग का सरगना है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जीवा को 131 वर्गमीटर का तिमंजिला मकान जिसमें दुकानें बनी हुई हैं, को जब्त किया गया है। अभियुक्त की अवैध तरिके से अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here