न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 07 May 2022 12:14 PM IST
सार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस के नेतृत्व में टीम करौली, जोधपुर और भीलवाड़ा हिंसा की जांच करेगी। हिंसा के घटनाओं की आपस में संबंध होने की भी जांच की जाएगी।

राजस्थान में हिंसा की घटना की होगी जांच
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में अप्रैल-मई महीने में करौली, भीलवाड़ा और जोधपुर शहर में हिंसा हुई। इसको लेकर जोधपुर महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने इन मामलों की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस बीजू जार्ज नोसेफ के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है।
हिंसा की घटनाओं का आपस में संबंध होने, इनके पीछे किसी प्रकार का षड्यंत्र होने और किसी योजना के अंतर्गत इन स्थानों पर समान रूप से प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न करने के संबंध में जांच की जाएगी।
जांच दल में महानिरीक्षक पुलिस अपराध राजेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक एसओजी गौरव यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध और अनुसंधान सेल करौली किशोर बुटोलिया, एसीपी पश्चिम जोधपुर आयुक्तालय चक्रवर्ती सिंह और सीओ सदर भीलवाड़ा रामचंद्र शामिल किए गए हैं। विशेष जांच दल अपनी रिपोर्ट एक महीने में प्रस्तुत करेगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















