न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 07 May 2022 11:26 AM IST
सार
अजमेर में दो गुटों में विवाद के बाद पत्थरबाजी की गई। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
अजमेर के पुष्कर रोड स्थित नौसर घाटी में शादी में हुए विवाद को लेकर समुदाय विशेष के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी की गई। जिसमें बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी। पत्थरबाजी में एक राहगीर भी घायल हो गया।
सूचना पर शुक्रवार रात क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर दर्जनों लोग हंगामा कर रहे थे। बढ़ते हंगामे को देख एडीएम सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी, प्रशिक्षु आईपीएस सुजीत शंकर, उत्तर उपाधीक्षक छवी शर्मा, थाना प्रभारी क्रिश्चियन गंज रवीश सामरिया, गंज थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, पुष्कर थाना प्रभारी महावीर सिंह अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हंगामा और पत्थरबाजी कर रहे लोग फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले में छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात शादी में दो गुट आपस में भिड़ गए। फिर शुक्रवार को इन दोनों गुटों के बीच पुष्कर रोड नौसर घाटी पर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पत्थरबाजी भी की गई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















