पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीमा पर तैनात जवानों की वजह से चैन की नींद सोता हूं – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

केंद्रीय गृह मंत्री दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। शाह ने अपने दौरे की शुरुआत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कार्यक्रमों से की। शाह ने 6 आधुनिक फ्लोटिंग बार्डर आउट-पोस्ट और सुंदरवन में तैनात बोट एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने हरिदासपुर स्थित मैत्री म्यूजियम का भी शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने हरिदासपुर में प्रहरी सम्मेलन को संबोधित भी किया। शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी के के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, इसका मुख्य कारण हमारी सीमाएं सुरक्षित होना है। देश के गृह मंत्री के कारण मैं चैन से इसलिए सो पाता हूं क्योंकि हमारे जवान सीमा पर तैनात होकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं।’

शाह ने कहा कि बीएसएफ की वीरता और समर्पण के कारण इसे आजतक एक महावीर चक्र, चार कीर्ति चक्र, 13 वीर चक्र और 13 शौर्य चक्र मिले हैं। बीएसएफ के अनेक जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सीमाओं से खिलवाड़ करने वालों से मुकाबला करने में दिया है। मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा को अभेद्य बनाना है। दुनिया की आधुनिक तकनीक को बीएसएफ को उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने आगे कहा कि आज सतलुज, कावेरी और नर्मदा ये तीन फ्लोटिंग बीओपी को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। ये बीओपी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 70 के दशक में जब हमारे पड़ोसी देश में मानव अधिकारों का हनन हुआ, अत्याचार के समय वहां से एक बयार हमारे यहां शरणार्थियों की आई, उस समय बीएसएफ और भारतीय सेना दोनों ने मिलकर बड़ी वीरता से उन क्षेत्र में मानव अधिकरों की रक्षा भी की और बांग्लादेश को जन्म देने का काम भी किया।

‘महिलाओं की भी तैनाती होने लगी है’

बीएसएफ में अब महिलाओं की भी तैनाती होने लगी है। महिलाएं गर्व से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मां भारती की सेवा कर रही हैं। महिलाओं के लिए अलग बैरक और सभी सुविधाओं का ख्याल रखना, इस पर एक पांच वर्ष का प्रोग्राम भारत सरकार ने बनाया है। तस्करी और घुसपैठ से इस क्षेत्र को अभेद्य बनाना बीएसएफ का काम है। हालांकि ये स्थानीय प्रशासन की मदद के बिना कठिन है, लेकिन आप विश्वास रखिए कि वो मदद भी जल्द मिले, ऐसी राजनीतिक स्थिति का निर्माण भी यहां जल्द होने वाला है। जनता का ऐसा दबाव बनेगा की मदद करने को सब मजबूर होंगे।

सिलीगुड़ी में करेंगे जनसभा

अमित शाह सिलीगुड़ी में रेलवे संस्थान खेल मैदान शाम करीब 6 बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, शुक्रवार को गृह मंत्री कूचबिहार जिले में सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन बीघा जाएंगे और बीएसएफ जवानों के साथ बीओपी झलकाड़ी में बातचीत करेंगे।

पिछले चुनावों में निराशाजनक रहा प्रदर्शन

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अमित शाह का राज्य में पहला दौरा है। विधानसभा चुनाव और हाल ही में उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष देखा जा रहा है। पिछले साल राज्य में हुए विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए उपचुनावों और नगर निगम चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here