बिलासपुर स्टेशन में घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने किया हंगामा – 24×7 Khabre Fatafat

0
37

ओडिशा के ब्रजराजनगर में आंदोलन के कारण रेलवे ने मुंबई-हावड़ा रूट की ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों व आउटर पर रोक दिया है। बिलासपुर स्टेशन में घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। सुबह से यात्री स्टेशन में ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक ट्रेन नहीं पहुंची है। यात्रियों को रेलवे स्टाफ संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पा रहा है।

इसके चलते यात्री बेहद नाराज हैं। स्टेशन मास्टर कक्ष में यात्रियों ने नाराजगी जताई। वहीं कुछ यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें नर्मदा एक्सप्रेस यात्रा करनी थी। लेकिन जिन ट्रेन से वे आ रहे थे, उसे आउटर पर रोक दिया गया। जब वे बिलासपुर स्टेशन पहुंचे तो नर्मदा एक्सप्रेस छूट चुकी थी। यह यात्री इस टिकट से दूसरी ट्रेन में यात्रा करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

naidunia

… अपडेट जारी है

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here