ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोग हो जाएं सचेत, रेलवे ने बेटिकट यात्रियों पर शुरू की सख्ती – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

 ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोग सचेत हो जाएं। रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के सख्ती शुरू कर दी है । ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें बना दी गई हैँ। दिल्ली हावड़ा रूट और छिवकी से मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीमें चेकिंग अभियान में जुटी हुई है। मौके पर ही बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला जा रहा है।

भीड़ के साथ ही बढ़े बेटिकट यात्री : कोरोना के बाद ट्रेनें फिर से अपने पुराने समयानुक्रम और व्यवस्था में चलने लगी हैं। इससे यात्रियों की संख्या भी ट्रेनों में बढ़ गई है। अधिक भीड़ होने से इस समय ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है। इसके कारण बड़ी संख्या में यात्री अनियमित टिकट और बेटिकट यात्रा कर रहे हैं। अनियमित टिकट वाले यात्री आरक्षित कोचों में पहुंच रहे हैं, जिससे आरक्षण के बाद सफर कर रहे यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। आरक्षित कोचों में अनधिकृत यात्रियों की भीड़ बढ़ने की शिकायत लगातार रेल स्टाफ के साथ टि्वटर पर भी देखने को मिल रही है।

छिवकी से मानिकपुर के बीच पांच ट्रेनों में चेकिंग को टीम का गठन : रेलवे ने बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अप्रैल माह के दौरान 7.74 करोड़ का जुर्माना वसूला। इस दौरान कुल 1.24 लाख यात्रियों पर कार्रवाई हुई। बुधवार को भी छिवकी से मानिकपुर के बीच पांच ट्रेनों में चेकिंग के लिए टीम का गठन किया गया है।

प्रयागराज के मंडल के पीआरओ ने ब‍ेटिकट यात्रा न करने की अपील की : प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में टिकट न लेने वाले, अनियमित टिकट, बिना बुकिंग वाले सामान, गंदगी फैलाने, मास्क न पहनने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला गया है। पिछले वर्ष अप्रैल माह में 22 हजार यात्रियों से 1.24 करोड़ की वसूली हुई थी। यात्रियों से अपील है कि वह बिना टिकट के यात्रा न करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here