आज बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, जानिए आगे के लिए क्‍या है पूर्वानुमान…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

Bihar Weather: पुरवा हवा की मजबूत स्थिति और बिहार के ऊपर से गुजरती ट्रफ-लाइन के प्रभाव से आज राज्‍य के 31 जिलों में आंधी-पानी के आसार हैं। वहीं, 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी की मनों तो इस तरह की स्थिति शुक्रवार तक बनी रहेगी। इस प्रकार की बारिश प्री-मानसून के संकेत हैं। बक्‍सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिले में बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन तापमान में नरमी यहां भी दिखेगी। 

इन सभी जिलों में हो सकती है बारिश 

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा, उत्तर पश्चिम जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य जिले के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

उत्तर पूर्व जिलों के जयनगर, भीम नगर, कटोरिया, सोनवर्षा, फारबिसगंज समेत अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश मधुबनी के जयनगर में 41.6 मिमी दर्ज की गई। 

  • 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान 
  • 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का तापमान 
  • 41.6 मिमी सर्वाधिक बारिश जयनगर (मधुबनी) में रिकार्ड
  • 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान 
  • प्रदेश में सबसे गर्म स्थान डेहरी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को डेहरी प्रदेश का गर्म स्थान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को डेहरी का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, सिवान, सुपौल, अररिया, सहरसा, बांका, फारबिसगंज, पश्चिमी चंपारण के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई।

  • स्थान                         बारिश 
  • जयनगर (मधुबनी)          41.6
  • भीमनगर (सुपौल)          38.4
  • कटोरिया (बांका)            38.2
  • जोकीहाट (अररिया)         22.4
  • नरपतगंज  (अररिया)       22.4
  • सोनवर्षा   (सीतामढ़ी)       22.0 
  • बहादुरगंज (किशनगंज)       21.2 
  • फारबिसगंज (अररिया)        20.4
  • गौनाहा (पश्चिमी चंपारण)     16.4
  • निर्मली   (सुपौल)            16.2
  • बीरपुर    (सुपौल)             12.0 
  • चंदन      (बांका)              8.6 
  • फुलपरास  (मधुबनी)           8.4
  • (बारिश मिमी में) 
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here