आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे बॉलीवुड एक्टर वरुण, इस खास मौके पर जाने नताशा के साथ की लव स्टोरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं. ये बात सभी को पता है कि वरुण ने पिछले साल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से शादी रचाई है, लेकिन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा.

दिलचस्प है वरुण और नताशा की लव स्टोरी

वरुण (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. नताशा और वरुण एक ही स्कूल में पढ़ते थे. नताशा को देखते ही वरुण को पहली नजर का प्यार हो गया था. ये खुलासा खुद वरुण ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चैट शो What Women Want में किया था. इस शो में वरुण ने पहली बार अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी.

नताशा ने वरुण को कई बार किया था रिजेक्ट

नताशा (Natasha Dalal) और वरुण (Varun Dhawan) मानेकजी कपूर स्कूल में पढ़ते थे. यही पर दोनों पहली बार एक-दूसरे से मिले थे. शो में वरुण धवन ने बताया, ‘मुझे याद है जब मैं पहली बार नताशा से छठी कक्षा में मिला था. हम 12वीं कक्षा तक बहुत अच्छे दोस्त थे. मुझे अब भी याद है जिस पल मैंने उसे देखा था. वह येलो हाउस में थी और मैं रेड हाउस में था. बास्केटबॉल कोर्ट में लंच के दौरान वह वॉक कर रही थी, जब मैंने उसे देखा तो मुझे लगा कि प्यार हो गया है. हालांकि, मैं तीन-चार बार रिजेक्ट भी हुआ, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. उसे पाने के लिए मैं कोशिश करता रहा, मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी’.

साल 2021 में कपल ने रचाई शादी

आखिरकार नताशा (Natasha Dalal) को एहसास हुआ कि वरुण (Varun Dhawan) जितना प्यार उन्हें कोई नहीं कर सकता. इसके बाद उन्होंने वरुण को ‘हां’ कर दिया. इसके बाद वरुण और नताशा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. फिर इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए दोनों शादी के बंधन में बंध गए. बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी, 2021 को शादी रचाई थी. कपल के वेडिंग फंक्शंस में कई बड़े दिग्गज सितारों ने शिरकत की.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here