हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, गुस्सा में कही ये बड़ी बात… – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

 फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की गिनती हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में होने लगी है। यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जहां तमाम दर्शकों ने तारीफ की। वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने फिल्म की आलोचना की है। इसमें आम लोगों के अलावा देश के राजनेता भी शामिल हैं। हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना की है।

शरद पवार ने हाल ही में कोल्हापुर में हुए एक आयोजन में इस फिल्म की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि सभी को धार्मिक नफरत भड़काने के लिए कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म दिखाई गई है। साथ ही एनसीपी प्रमुख ने यह भी कहा कि धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रहा है। शरद पवार के इस बयान पर अब फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शरद पवार को सबसे दोगला और भ्रष्ट राजनेता बताया है। विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शरद पवार की आलोचना की है। साथ ही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने के लिए अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिर झूठ । बहुत ही दोगलापन है। भारतीय राजनीति में अब तक का सबसे भ्रष्ट राजनेता वास्तविक जीवन में सबसे पाखंडी इंसान भी हैं। एक बात मुझसे और कश्मीरी हिंदुओं को निजी तौर पर और सार्वजनिक तौर पर इसके विपरीत कहती है। कर्म…पवार साहब…कर्म…किसी को नहीं बख्शा।’ सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

निर्देशक के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले शरद पवार ने दिल्ली इकाई के अल्पसंख्यक विभाग के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, ‘एक शख्स ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दिखाते हुए फिल्म बनाई। यह दिखाती है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं और जब वह बहुमत मुस्लिम होता है, तो हिंदू समुदाय असुरक्षित हो जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here