हिमालय के पास पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान में हुई गिरावट, गर्मी से मामूली राहत – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

हिमालय के पास पश्चिमी विक्षोभ आने से गुरुवार को तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में ठंडी हवा के झोंकों का अहसास हुआ। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में मामूली उतार चढ़ाव होने के आसार जताए हैं। 

सीएसए विवि के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है। गुरुवार को हवा की रफ्तार 7.5 किमी प्रति घंटा रही। इसके चलते आसमान में ऊंचाई पर  बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री था।

मौसम का इनपुट –

अधिकतम तापमान – 38.0 डिग्री सेल्सियस 

न्यूनतम तापमान – 23.4 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय – 5.39 बजे 

सूर्यास्त – 6.36 बजे

मौसम का हाल – आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here