प्रयागराज में मिला दिव्‍यांग युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान हत्या की ओर कर रहे इशारा – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

 प्रयागराज के गंगापार स्थित कोरांव में दिव्‍यांग युवक का शव मिला। पैर से दिव्यांग युवक के सिर, आंख और पैर में चोट के निशान थे। स्वजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, कोरांव पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आ जाएगी।

मांडा निवासी दिव्‍यांग काेरांव में मामा के घर रहता था

मांडा थानांतर्गत भारतगंज निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार पैर से दिव्यांग था। वह बचपन से ही अपने मामा राम सजीवन निवासी कोसफरा थाना कोरांव के यहां रहता था। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह घर से अकेले निकला। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो उसके मामा व अन्य स्वजन परेशान हो गए। गांव में उसे खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिला।

सड़क पर पड़ी थी अरविंद की लाश

देर रात करीब दो बजे राम सजीवन लघुशंका करने उठे तो सामने सड़क पर किसी को पड़ा था। वह मौके पर पहुंचे और टार्च की रोशनी सड़क पर गिरे युवक के चेहरे को देखा तो हतप्रभ रह गए। सामने अरविंद की लाश पड़ी थी। वह चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचकर कोरांव पुलिस ने जांच पड़ताल की।

पुलिस को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक के मामा और ग्रामीणों ने अरविंद के सिर, आंख और पैर में लगी चोट को देखते हुए हत्या की आशंका जताई। हालांकि, मामा ने किसी पर संदेह नहीं जताया। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी। कोरांव पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यही लग रहा है कि अरविंद किसी वाहन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और इसी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here