सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है अंजीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। अंजीर एक बहुत ही स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, जो शहतूत परिवार से संबंध रखता है। यह आकार में गोल होता है और इसमें कुरकुरे बीज होते हैं। अंजीर एक फल है जिसका ड्राईफ्रूट भी बनाया जाता है।

सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर अंजीर खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं, क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों, खासकर खनिजों का एक पावर हाउस है। इसके कई अन्य लाभ हैं। तो आइए जानते हैं, खाली पेट अंजीर खाने के उन फायदों के बारे में जो शायद ही आपको पता होंगे

कब्ज की शिकायत होती है दूर

अंजीर का सेवन कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। रातभर पानी में भिगोए हुए अंजीर को सुबह खाली पेट खाएं। ऐसा करने से आपकी पेट संबंधि सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

शुगर लेवल को करता है कंट्रोल 

अंजीर में काफी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो आपके शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। भीगा हुआ अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज में भी ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आप सलाद, स्मूदी, कॉर्नफ्लेक्स बाउल या ओट्स में अंजीर को शामिल कर इस सूखे मेवे को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

खनिजों से भरपूर

अंजीर मैंगनीज, जस्ता, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों से समृद्ध है। यह प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। इस सूखे मेवे में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के गुण आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। PMS से पीड़ित महिलाओं को भी अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।

वजन घटाने में मददगार

अंजीर में कॉपर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनकी मदद से आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। अंजीर आपकी कैलोरी की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। जिससे आपको कम भूख लगती है और आपका वजन भी कम होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

कैल्शियम की अच्छी खुराक लेने से आपकी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। हमारा शरीर खुद से कैल्शियम का उत्पादन नहीं करता है, इसलिए हमें बाहरी स्रोतों जैसे सोया, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंजीर पर निर्भर रहना पड़ता है। अंजीर का सेवन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here