पति को छोड़कर शादीशुदा युवक के साथ रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

 पति को छोड़कर शादीशुदा युवक के साथ रह रही एक महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उनके बीच की नजदीकियों का विरोध युवक की पत्नी ने बुधवार को किया था। इसे लेकर घर पर पूरे दिन ‘चौपाल’ लगी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने कर समझाने का प्रयास किया लेकिन बात समझ में नहीं आयी। पीड़ित पत्नी ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। जांच के बीच यह घटना हो गई।

पति-पत्नी और वो की घटना अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि इकदिल थाना जनपद इटावा निवासी एक महिला दो दिन पहले पीड़िता के पति के साथ आयी  थी। दंपती के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पीड़िता का कहना था कि उसका पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। जहां उसकी मुलाकात महिला के जीजा से हुई। इसके बाद रिश्ता आगे बढ़ा और बात यहां तक पहुंच गई। विरोध किया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।

बुधवार को भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर सिपाही पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाया गया लेकिन युवक के साथ आई महिला अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। उसकी एक छह माह की बेटी भी है। जिसे छोड़कर वह जिद पर अड़ी थी। गुरुवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पूरे मामले की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here