ईस्टर पर खाएं जाते है ये 5 पॉपूलर डिशेज… – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

Easter Day 2022: ईस्टर ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनर्जीवित हुए थे। इस साल ईस्टर का पर्व 17 अप्रैल यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा। क्रिसमस के बाद क्रिश्चियन कम्युनिटी का यह सबसे बड़ा पर्व है।

वहीं, ईस्टर पर्व पर अंडे का खास महत्व होता है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग एक दूसरे को अंडे सजाकर गिफ्ट करते हैं। कहा जाता है कि अंडे अच्छे दिनों की शुरुआत और नए जीवन का संदेश देते  हैं। दुनिया भर में ईस्टर के दिन केवल रंगीन अंडों का ही महत्व नहीं बल्कि कई सारी अन्य पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन भी खाए जाते हैं।

पास्टिएरा नेपोलेटाना इटली

यह इटली की फेमस डेजर्ट में से एक है। इस केक में नारंगी-फूलों के पानी और मीठी पेस्ट्री क्रीम का सवाद कूट-कूट कर भरा होता है। इस केक को आप खुद भी बना सकते हैं लेकिन इसे बनाने में आपको लगभग दो सप्ताह लगेंगे। केक को बनाने के लिए आपको पहले से भीगे हुए अनाज की आवश्यकता होती है ऐसे में केक तैयार करने में आपको 16 घंटे लगते हैं।

कैपीरोटाडा – मैक्सिको

यह मैक्सिको के विशिष्ट ईस्टर भोजन में से एक है, जिसे लेंट के दौरान खाया जाता है। कैपीरोटाडा ड्राई फ्रुट्स से बनी एक ब्रेड पुडिंग है, इसे बनाने का तरीका जगह के हिसाब से बदलता रहता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिसके बिना इसे नहीं बनाया जा सकता। जैसे कि ब्रेड, ड्राई फ्रूट्स, लौंग और दालचीनी। यह मिठाई यीशु के सूली पर चढ़ने का प्रतीक है। कहा जाता है कि ब्रेड शरीर है और दालचीनी क्रॉस और लौंग, नाखून हैं।

ले गिगोट डी “अग्नेऊ पास्कल” फ्रांस

फ्रांस में ईस्टर का मेन्यू कई देशों के मुताबिक अलग होता है, वहां का मेन्यू लाल मांस पर आधारित होता है। इसका एक धार्मिक कारण भी है। कहा जाता है कि भगवान के बच्चे ने दुनिया को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। ईस्टर के दिन “ले गिगोट डी अग्नेऊ पास्कल” तैयार करना आम बात है, इसके लिए लाल मीट को भुना जाता है और बींस और आलू के साथ परोसा जाता है।

व्हाइट बॉर्श्ट- पोलैंड

व्हाइट बॉर्श्ट को ज़्यूरेक भी कहा जाता है। इसे विशेष रूप से ईस्टर पर ही नहीं बनाया जाता है। यह डिश छुट्टी के दौरान आमतौर पर बनाई जाती है। खट्टे राई के आटे, सॉसेज और कड़े उबले अंडे से बनने वाला ये सूप बेहद स्वादिष्ट होता है।

हॉट क्रॉस बन्स – इंग्लैंड

खासतौर पर इन रोल को सूखे मेवों से भरकर गुड फ्राइडे के दिन खाया जाता है। आज के इस समय में आप हर दिन इस तरह के चॉकलेट और नट्स से बने बन को आसानी से खा सकते हैं। ईस्टर पर इस रोल की खासियत इस पर बना क्रॉस है। कहा जाता है कि ये क्रॉस मसीह के सूली पर चढ़ने और बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए संदर्भित है। फिर भी परंपरा के अनुसार दोस्तों को हॉट क्रॉस बन्स भेंट करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

इसके अलावा ईस्टर के दिन कई और लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन भी खाए जाते हैं- जैसे, फेनेस्का, मोना डी पास्कोआ, त्सुरेकी आदि।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here