न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 17 Apr 2022 03:53 PM IST
सार
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि दौसा जिला हॉस्पीटल के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा रविवार को दौसा दौरे पर रहे। इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सरकार लालसोट के विकास के लिए काम कर रही है। जिला हॉस्पीटल के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। दौसा में जिला अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर बनने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
चिकित्सा मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने आईपीडी और ओपीडी की पर्ची निशुल्क कर दी है। जो डॉक्टर बाहर की दवा लिखेंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2023 तक दौसा जिले में ईसरदा बांध के पानी पहुंच जाएगा। सबसे पहले लालसोट विधानसभा क्षेत्र में गांव ढाणी तक ईसरदा बांध का पानी पहुंचाया जाएगा। खोहरापाड़ा में बनने वाले डिटेंशन में कुओं के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















